सिंगरौली। जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के सीटीआई रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक किनारे करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के सीटीआई रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक किनारे करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान चकरिया निवासी पवन उर्फ छोटू पनिका, पिता संतधारी पनिका के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक युवक मानसिक रूप से परेशान था और अक्सर रेलवे ट्रैक के पास से आता-जाता था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि ट्रैक किनारे चलते समय संतुलन बिगड़ने से युवक करीब पांच फीट नीचे गिर गया, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।




