Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

“ज्ञान का सौदा, कबाड़ में बिक गई बच्चों की किताबें!”। Sidhi News

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 30 Jun 2025, 11:47 AM IST | 1 min read
कबाड़ में बिक गई बच्चों की किताबें!
Share:
Advertisement
  • “ज्ञान का सौदा: कबाड़ में बिक गई बच्चों की किताबें!”
  • जिम्मेदारों की लापरवाही या संवेदनहीनता?

Sidhi News।। ज्ञान का सौदा करने का मामला प्रकाश में आया है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के सीधी जिले का है। गौरतलब हो कि जहाँ एक ओर सरकार “पढ़े भारत, बढ़े भारत” का नारा दे रही है, वहीं सेमरिया के एक स्कूल में गरीब बच्चों की पढ़ाई की किताबें 10 रुपये किलो में कबाड़ी को बेच दी गईं।

ग्रामीणों ने जब किताबों से भरे ऑटो को जाते देखा, तो शक हुआ और रोक लिया। जब सच्चाई सामने आई, तो हर किसी का दिल रो पड़ा — बच्चों के सपनों को यूँ कबाड़ में तौल दिया गया।

लापरवाही के इस मामले के सामने आने के बाद कई सवाल उठ खड़े हुए हैं वहीं जिम्मेदार अब जाँच की बात कह रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले पर क्या कार्रवाई की जाती है और किन पर गाज गिरेगी या मामला ठंडे बस्ते में जायेगा।

Advertisement