Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

SHRESHTHA Scheme : 9वीं से 12वीं कक्षा तक 3,000 छात्रों के लिए निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा और छात्रावास, जल्द करे आवेदन

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 17 Mar 2024, 03:06 PM IST | 1 min read
SHRESHTHA Scheme : 9वीं से 12वीं कक्षा तक 3,000 छात्रों के लिए निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा और छात्रावास, जल्द करे आवेदन
Share:
Advertisement

SHRESHTHA Scheme : वंचित जातियों और पिछड़े वर्गों के छात्रों के लिए शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार की योजनाएं लागू की जा रही हैं। जिनमें से एक सबसे श्रेष्ठ योजना (SHRESHTHA Scheme) है। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति के मेधावी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा प्रदान की जाती है। कक्षा 9 से 12 तक के 3,000 छात्रों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा और आवास मिलता है। इसका खर्च केंद्र सरकार वहन करती है।

SHRESHTHA Scheme : इस योजना का लाभ कौन उठा सकता है?

यह योजना “पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया” शीर्षक के तहत शुरू की गई थी। इससे उन छात्रों को फायदा होता है जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं। छात्रों का चयन एनटीए द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर किया जाता है। केवल अनुसूचित जाति के छात्र ही आवेदन कर सकते हैं। साथ ही 8वीं या 10वीं कक्षा में न्यूनतम 55% अंक होना चाहिए।

SHRESHTHA Scheme : आवेदन प्रक्रिया शुरू

  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
  • अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार 12 मार्च से 4 अप्रैल 2024 शाम ​​5:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
  • करेक्शन पोर्टल 6 से 8 अप्रैल तक खुला रहेगा।
  • एडमिट कार्ड 12 मई को जारी किए जाएंगे।
  • परीक्षा 24 तारीख को आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा दो भाषाओं में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

छात्र http://exams.nta.ac.in/SHRESTHA पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

श्रेष्ठ योजना दस्तावेज़

इसके लिए आधार कार्ड, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।

ये भी पढे – Lok Sabha Election 2024 : चुनाव आयोग ने नेताओं को दी चेतावनी, नहीं होगा अवैध धन का इस्तेमाल

ताज़ा अपडेट पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े

Advertisement