Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, विसर्जन स्थलों का ADM- SDM ने किया निरीक्षण

Om Prakash Shah

Author | Updated: 19 Oct 2026, 04:05 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में एडीएम और एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने तेलगवां, हिर्रवाह और मोरवा स्थित प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिले मे आगामी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में एडीएम और एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने तेलगवां, हिर्रवाह और मोरवा स्थित मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक इंतजाम समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और अन्य जरूरी इंतजामों की स्थिति देखी। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित रहें। साथ ही किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने तथा आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने पर जोर दिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और विसर्जन स्थलों पर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार, टीआई, आरआई, पटवारी, नगर निगम के इंजीनियर सहित पुलिस अमला मौजूद रहा।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886