Urjanchal Tiger
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें और सीमांकन के मामले प्राथमिकता से निपटाएं: कलेक्टर

Om Prakash Shah

Author | Updated: 22 Oct 2026, 08:56 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। कलेक्टर अंकित अस्थाना ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

जिले में राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर अंकित अस्थाना ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ देने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने स्वामित्व योजना, सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों, सीमांकन प्रकरणों, कानून-व्यवस्था और जनगणना-2027 की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन सर्वे के आधार पर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करने और पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। योजना की प्रगति पर नजर रखने के लिए सभी तहसीलदारों को पटवारियों एवं राजस्व निरीक्षकों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित करने को कहा। कलेक्टर ने स्वयं भी क्षेत्र भ्रमण कर योजना के क्रियान्वयन और राजस्व अमले के कार्यों का निरीक्षण करने की बात कही।

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि रबी फसलों की बोनी से पहले सीमांकन के लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। इससे किसानों को कृषि कार्यों में परेशानी नहीं होगी और भूमि संबंधी विवादों की आशंका भी कम होगी। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचें और आवश्यक कार्रवाई करें, ताकि जिले में शांति एवं सौहार्द कायम रहे।

बैठक में जनगणना-2027 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जरूरत के अनुसार प्रगणकों की नियुक्ति तथा पर्याप्त मानव संसाधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित कार्यों की नियमित निगरानी करें और बैठक में दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करें।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886