Urjanchal Tiger
शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

साइकिल वितरण में लापरवाही पर बैढ़न बीईओ फूलचंद पटेल निलंबित

Om Prakash Shah

Author | Updated: 10 Oct 2026, 11:30 AM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। निःशुल्क साइकिल वितरण योजना में लापरवाही के मामले में बैढ़न विकासखंड शिक्षा अधिकारी फूलचंद पटेल को निलंबित कर दिया गया है।

निःशुल्क साइकिल वितरण योजना में लापरवाही बरतने के मामले में बैढ़न विकासखंड शिक्षा अधिकारी फूलचंद पटेल को निलंबित कर दिया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा 7 अक्टूबर 2026 को निलंबन आदेश जारी किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैढ़न विकासखंड में जून और जुलाई 2026 के दौरान विद्यार्थियों को लगभग 22 हजार साइकिलों का वितरण किया गया था। वितरण के बाद संबंधित सप्लायर एजेंसी को रसीद जारी नहीं की गई। इस मामले को शासकीय कार्य में लापरवाही और प्रक्रिया के पालन में उदासीनता के रूप में लिया गया 8 जून 2026 को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में साइकिल वितरण योजना की समीक्षा के दौरान इस संबंध में निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर शासन ने इसे वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना माना। इसी के चलते विकासखंड शिक्षा अधिकारी फूलचंद पटेल के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886