Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

रजमिलान के इन 3 व्यापारियों के विरुद्ध हो सकती है बड़ी कार्रवाई ?

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 17 Jan 2026, 11:13 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देश पर रजमिलान क्षेत्र में संचालित तीन प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

यह कार्रवाई 3 दिसंबर 2025 को तहसीलदार माड़ा एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सिंगरौली द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के बाद की गई है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित प्रतिष्ठानों में व्यावसायिक गैस सिलेंडर के स्थान पर घरेलू एलपीजी सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा था, जो कि नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

किन प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई?

जारी नोटिस के अनुसार निम्न व्यापारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है

  1. श्री प्रमोद कुमार जायसवाल
    संचालक – न्यू इलाहाबादी स्वीट्स, मेन मार्केट रजमिलान
    निरीक्षण में 2 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त 
  2. श्री हरिश्चंद शाह
    संचालक – दित्या इंटरप्राइजेज, मेन मार्केट रजमिलान
    3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त 
  3. श्री संजय कुमार शाह
    संचालक – संजय शू सेंटर, मेन मार्केट रजमिलान
    3 भरे एवं 3 खाली गैस सिलेंडर जब्त 

जब्त किए गए सभी सिलेंडरों को रजमिलान इंडेन ग्रामीण वितरक के प्रबंधक श्री रविचंद शाह को सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया है।

किस कानून के तहत हुई कार्रवाई?

कलेक्टर द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यह कृत्य

  • द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 
  • धारा 3(1)(ख), 3(1)(ग)
  • एवं धारा 7(1)
    का उल्लंघन है, जो कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।

 7 दिनों में जवाब देना होगा 

कलेक्टर द्वारा तीनों व्यापारियों को 7 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने की स्थिति में कठोर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Advertisement

सिंगरौली प्रशासन का स्पष्ट संदेश

प्रशासन ने साफ किया है कि घरेलू गैस का व्यवसायिक उपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। आगे भी जिलेभर में इसी तरह की सघन जांच अभियान जारी रहेगा।

https://urjanchaltiger.in/news/school-assembly-news-in-hindi/194294/

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886