Urjanchal Tiger
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

पिता के विवाद का कारण पूछना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 21 Oct 2026, 07:54 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत पोड़ी चौराहे पर पिता के साथ हुए विवाद का कारण पूछने पहुंचे युवक पर मारपीट और चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के पोड़ी चौराहे पर पिता के साथ हुए विवाद का कारण पूछने पहुंचे युवक पर मारपीट और चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में 26 वर्षीय प्रभाकांत जायसवाल घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम तेंदूहा निवासी प्रभाकांत जायसवाल के पिता राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल 20 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे पोड़ी चौराहे स्थित बृजेश जायसवाल की मेडिकल दुकान पर गए थे। इसी दौरान उनका लालप्रताप जायसवाल से विवाद हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर प्रभाकांत मौके पर पहुंचा और विवाद का कारण पूछने लगा। आरोप है कि इसी बात को लेकर लालप्रताप जायसवाल और उनके बेटे राजेन्द्र जायसवाल ने प्रभाकांत के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लालप्रताप ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जबकि राजेन्द्र जायसवाल पर चाकू से उसकी दाहिनी बांह पर हमला करने का आरोप है। शिकायत में पीड़ित ने दाहिने कान और पेट के दाहिने हिस्से में भी चोट लगने की बात कही है।

पीड़ित का आरोप है कि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया, लेकिन आरोपियों ने दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रभाकांत ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886