सिंगरौली। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिंगरौली द्वारा न्यायोत्सव सप्ताह के अंतर्गत विधिक जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया।
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिंगरौली द्वारा न्यायोत्सव सप्ताह के अंतर्गत विधिक जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अतुल कुमार खण्डेलवाल के मार्गदर्शन तथा प्राधिकरण के सचिव एवं जिला न्यायाधीश श्री धर्मेन्द्र सोनी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैराथन में न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारी, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स, समाजसेवी, लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं बच्चों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सभी प्रतिभागियों को प्राधिकरण के प्रतीक चिह्न से अंकित टी-शर्ट एवं कैप वितरित की गईं।
मैराथन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा न्याय प्राप्त करने के लिए उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक करना रहा। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक विधिक सेवाओं का संदेश पहुंचाने और कानूनी जागरूकता का प्रचार-प्रसार किया। आयोजन के समापन पर प्रतिभागियों को ऊर्जा पेय एवं फल वितरित किए गए। इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अतुल कुमार खण्डेलवाल ने न्यायोत्सव सप्ताह के तहत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने विधिक जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने तथा आम नागरिकों को उनके अधिकारों और विधिक सहायता की सुविधाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। न्यायोत्सव सप्ताह के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रयास है कि समाज का कोई भी व्यक्ति आर्थिक या अन्य किसी कारण से न्याय एवं कानूनी सहायता से वंचित न रहे।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें