सिंगरौली। चितरंगी थाना क्षेत्र के बगैया गांव में बुधवार रात जंगल की झाड़ियों में जन्म के कुछ घंटे का नवजात रोता हुआ मिला। उसके शरीर पर चींटियां लिपटी थीं। रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के बगैया गांव में बुधवार रात जंगल की झाड़ियों में जन्म के कुछ घंटे का नवजात रोता हुआ मिला। बच्चे के शरीर पर चींटियां लिपटी थीं। रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुदेश तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीण महिलाओं की मदद से नवजात को झाड़ियों से बाहर निकाला गया। उसकी हालत को देखते हुए थाना प्रभारी उसे तत्काल अपने वाहन से बैढ़न जिला अस्पताल लेकर पहुंचे ।अस्पताल में डॉक्टरों ने नवजात को विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में भर्ती कर लिया। डॉक्टरों की टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है। फिलहाल नवजात की हालत स्थिर बताई गई है। घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।




