Urjanchal Tiger
मंगलवार, 10 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

माता के दरबार से बाजार तक खाकी का पहरा, सुरक्षा में जुटी सिंगरौली पुलिस

Om Prakash Shah

Author | Updated: 16 Oct 2026, 06:52 AM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली। शारदीय नवरात्रि पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिंगरौली पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस और महिला पुलिस टीमों ने पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

नवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिंगरौली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस और महिला पुलिस टीमों ने व्यापक पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दुर्गा पूजा पंडालों, मेला परिसरों, रामलीला स्थलों, प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंची पुलिस टीमों ने श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात, पार्किंग और प्रवेश-निकास मार्गों का निरीक्षण किया। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं, व्यापारियों और आयोजन समितियों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त रोशनी, अग्नि सुरक्षा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि धार्मिक आयोजनों की आड़ में हुड़दंग, छेड़छाड़, महिलाओं से अभद्रता या शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सिंगरौली पुलिस ने नागरिकों से नवरात्रि पर्व को श्रद्धा, उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। आपात स्थिति में डायल-112 या पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 7049134457 पर संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT