Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Lok Sabha Election 2024 : चुनाव आयोग ने नेताओं को दी चेतावनी, नहीं होगा अवैध धन का इस्तेमाल

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 16 Mar 2024, 04:36 PM IST | 1 min read
Lok Sabha Election 2024 : चुनाव आयोग ने नेताओं को दी चेतावनी, नहीं होगा अवैध धन का इस्तेमाल
Share:
Advertisement

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने नेताओं को चेतावनी दी है उन्होने कहा कि प्रशासन सोशल मीडिया पोस्ट हटाने का आदेश दे सकता है। हर राज्य में नोडल अधिकारी बनाए जाएंगे। अगर कोई आलोचना की सीमा लांघेगा या गलत खबर फैलाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चुनाव के दौरान लक्ष्मण रेखा न लांघें।

Lok Sabha Election 2024 : फ़्रीब्रीज़ पर प्रतिबंध लगाएंगे

राजीव कुमार ने कहा कि हम पैसे की बर्बादी नहीं होने देंगे। जहां भी मुफ्तखोरी और शराब वितरण की शिकायत आएगी हम उसे रोकेंगे। 1-1 हजार रुपये के लेनदेन पर बैंकों की नजर रहेगी।

Lok Sabha Election 2024 : अवैध धन का प्रयोग नहीं होगा

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव में अवैध धन भी चुनावी प्रक्रिया के लिए गंभीर मामला है। इसे रोकने के लिए चुनाव आयोग ने एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक की है। ईएसएम पोर्टल और एजेंसियों के बीच समन्वय से इसे रोकने में मदद मिली है। ऐसा पिछले 11 चुनावों में देखा जा चुका है।


ये भी पढे – लोकसभा चुनाव के साथ इन 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होंगे


यह भी पढे – चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीख जारी कर दी, 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव


ये भी पढे – आदर्श आचार संहिता क्या है? तारीखों के ऐलान के बाद किन गतिविधियों पर लगेगी रोक?

Advertisement


ताज़ा अपडेट पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े