Urjanchal Tiger
रविवार, 23 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

Lok Sabha Election 2024 : बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस नेता सुकून महसूस कर रहे हैं- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Shabana Parveen

Administrator | Updated: 31 Mar 2024, 03:00 PM IST | 1 min read
CM Mohan Yadav
Share:
Advertisement

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने का सिलसिला जारी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा की कार्यपद्धति की सराहना की। सीएम मोहन यादव ने कहा, ”कांग्रेस पार्टी से बड़ी संख्या में लोग बीजेपी में आकर सुकून महसूस करते हैं, सकारात्मक राजनीतिक तरीके से काम करने की प्रणाली सभी को आकर्षित करती है।”

Advertisement

Lok Sabha Election 2024

उन्होंने कहा कि मेरे संज्ञान में आया है कि कमलनाथ जी के बेटे और छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुल नाथ ने गोंड समाज के प्रमुख नेता और राजपरिवार के सदस्य कमलेश शाहजी को गद्दार और देशद्रोही कहा है। मैं ऐसे दुर्व्यवहारों को किसी भी दृष्टि से उचित नहीं मानता। अब तक शाह कांग्रेस में थे और अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। वह तीन बार विधायक रह चुके हैं। नकुलनाथ को आदिवासी समाज से माफी मांगनी चाहिए।

मध्यप्रदेश के कांग्रेस के बड़े नेता अपने ही पुराने साथियों पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं… ये अपने परिवार से बाहर के किसी अन्य व्यक्ति को नेता के रूप में स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं।

ये भी पढे – INDIA Alliance Rally : गरीबों के लिए बिजली मुफ्त, हर गांव में सरकारी स्कूल, अस्पताल, मुफ्त इलाज़ देगा INDIA Alliance

ताज़ा अपडेट पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े

Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement