Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Lok Sabha Election 2024 : सीधी-सिंगरौली लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा ने भरा नामांकन

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 20 Mar 2024, 03:13 PM IST | 1 min read
Lok Sabha Election 2024 : सीधी-सिंगरौली लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा ने भरा नामांकन
Share:
Advertisement

Lok Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश में बीजेपी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल करना शुरू कर दिया है। सीधी से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा दोपहर करीब 1.30 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। बुधवार को नामांकन पत्र जमा किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, माननीय उप मुख्यमंत्री राजन शुक्ला, माननीय कैबिनेट मंत्री व क्लस्टर प्रभारी श्री प्रहलाद पटेल एवं वरिष्ठ विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह आदि मौजूद रहे।

Lok Sabha Election 2024

इससे पहले सीएम मोहन यादव ने एक सभा को संबोधित किया। बैठक के बाद बीजेपी नेता प्रदर्शन करते हुए नामांकन दाखिल करने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। सीधी लोकसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 मार्च है। नामांकन पत्रों का निस्तारण 28 मार्च को किया जाएगा। 30 मार्च तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। यहां 19 अप्रैल को वोटिंग होगी।

ये भी पढे – NCL Singrauli : एनसीएल ने 133.51 मीट्रिक टन से अधिक कोयला प्रेषण कर नये रिकार्ड के साथ इतिहास रचा

Advertisement

ताज़ा अपडेट पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े