दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। करीब 1:30 बजे तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।आशंका जताई जा रही है कि कई छात्र मलबे में दबे हो सकते हैं।
मौके पर दमकल की कई गाड़ियां, पुलिस और प्रशासन की टीमें पहुंच चुकी हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना अचानक हुआ कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भीड़ न लगाएं और बचाव कार्य में सहयोग करें।
Also Read
यह खबर अपडेट हो रही है…
Advertisement
Advertisement



