रायसेन। जिले के कृषि उपज मंडी में बदमाशों ने गल्ला व्यापारी की फर्म पर धावा बोलकर मुनीम पदम सिंह यादव को बंधक बना लिया और बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने ईंटों से उनके सिर और चेहरे पर कई वार किए, जिससे उनकी एक आंख गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।
कृषि उपज मंडी परिसर में बदमाशों ने बेखौफ होकर लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। गल्ला व्यापारी मनोज राठौर की फर्म में घुसे बदमाशों ने मुनीम पदम सिंह यादव को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। दरिंदगी की हद पार करते हुए आरोपियों ने ईंटों से उनके सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी एक आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद बदमाश फर्म में रखे करीब 10 से 15 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना का खुलासा सुबह उस समय हुआ, जब व्यापारी फर्म पहुंचे। वहां मुनीम खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया गया।
बदमाश चैनल गेट का ताला तोड़कर फर्म के अंदर दाखिल हुए थे। वारदात की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचे आईजी चंद्रशेखर सोलंकी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 पुलिस टीमें गठित की हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें