Urjanchal Tiger
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने में एसपी षियाज की पहल, एथलेटिक्स संघ को सौंपी खेल सामग्री

Om Prakash Shah

Author | Updated: 05 Oct 2026, 05:54 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने पहल करते हुए एनसीएल CSR के सहयोग से प्राप्त अत्याधुनिक एथलेटिक्स खेल सामग्री जिला एथलेटिक्स संघ को सौंपी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें बेहतर संसाधन और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की है।

जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने एक नई पहल की है। एनसीएल के CSR सहयोग से प्राप्त आधुनिक एथलेटिक्स उपकरण जिला एथलेटिक्स संघ को सौंपते हुए उन्होंने ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास का अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। CSR के तहत हाई जंप पिट, हर्डल, जैवलिन, डिस्कस, शॉटपुट, हैमर, स्टार्टिंग ब्लॉक, लॉन्ग जंप बोर्ड, रिले बैटन, मेडिसिन बॉल और स्टॉपवॉच सहित विभिन्न खेल उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इनका उपयोग जिले के खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में किया जाएगा।

एसपी षियाज ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को खेलों की ओर मोड़ना समय की जरूरत है। पर्याप्त संसाधन मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखारकर बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे। उन्होंने खेलों को युवाओं को अनुशासन, स्वस्थ जीवनशैली और नशे से दूरी से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बताया।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886