सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के बरका तिराहा के पास खड़ी एक पुरानी मारुति कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में कार जलकर पूरी तरह खाक हो गई।
जिले के सरई थाना क्षेत्र के बरका तिराहा के पास खड़ी एक पुरानी मारुति कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही देर में पूरी कार धू-धूकर जल उठी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आग की लपटों से कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कार में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
Also Read
Advertisement




