सिंगरौली। जिले के जयंत चौकी क्षेत्र में एनसीएल दुद्धीचुआ परियोजना के कर्मचारी भूपेंद्र सिंह उर्फ राजन की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके उपरांत पुलिस ने आरोपियों का पैदल जुलूस निकाला।
जिले के जयंत चौकी क्षेत्र में एनसीएल दुद्धीचुआ परियोजना के कर्मचारी भूपेंद्र सिंह उर्फ राजन हत्याकांड में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके उपरांत पुलिस ने आरोपियों का पैदल जुलूस निकाला और उन्हें न्यायालय में पेश किया। न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पांचों आरोपियों को जिला जेल पचौर भेज दिया गया। दरअसल बीते दिनों जयंत के नेहरू तिराहे पर सीएमपीडीआई कार्यालय के समीप ओवरटेक करने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि भूपेंद्र सिंह उर्फ राजन पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था।घटना से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने जयंत पुलिस चौकी के सामने शव रखकर करीब 17 घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उनके अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी। काफी मशक्कत और बातचीत के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद विंध्यनगर रोड स्थित यातायात तिराहे से करीब आधा किलोमीटर तक आरोपियों का पैदल जुलूस निकाला गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल पचौर भेज दिया गया।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें