Urjanchal Tiger
रविवार, 25 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

जियावान थाना क्षेत्र मे बेखौफ बदमाशों का आतंक, ज्वेलर्स संचालक पर चाकू-रॉड से हमला कर लूटपाट।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 25 Oct 2026, 12:40 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के जियावान थाना क्षेत्र में बदमाशों ने ज्वेलर्स संचालक सुनील कुमार सोनी पर जानलेवा हमला कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। शनिवार देर रात घघवा टोला नाला के पास हुई इस घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दुकान बंद कर घर लौट रहे संचालक को दो लोगों ने रास्ते में रोककर रॉड और चाकू से हमला किया तथा नकदी और जेवर लूटकर फरार हो गए।

जिले के जियावान थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दुकान बंद कर घर लौट रहे ज्वेलर्स संचालक सुनील कुमार सोनी को बदमाशों ने घघवा टोला नाला के पास निशाना बनाया। आरोपियों ने रॉड और चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और नकदी व जेवर लूटकर फरार हो गए। घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और जियावान पुलिस की रात्रिकालीन गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित के मुताबिक, रास्ते में दो लोगों ने उन्हें रोक लिया। एक ने सिर पर रॉड से वार किया, जबकि दूसरे ने सिर और कान के पास चाकू से छह बार हमला किया। हमले में उनका कान भी कट गया। बदमाशों ने 16 हजार रुपये नकद और करीब 30 से 32 ग्राम सोना-चांदी के जेवर लूट लिए। गंभीर रूप से घायल सुनील को ट्रामा सेंटर बैढ़न भेजा गया है। सुनील ने एक आरोपी की पहचान पप्पू सोनी के रूप में की है। देर रात हुई इस वारदात से स्थानीय व्यापारियों में दहशत है।

Advertisement