Urjanchal Tiger
रविवार, 25 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली जिले में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए एक शिक्षक !

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 19 Dec 2025, 09:05 PM IST | 1 min read
Singrauli district
Share:
Advertisement

कहते हैं बच्चे देश के भविष्य होते हैं लेकिन बगैर शिक्षा क्या यह संभव है ? सवाल इसलिए क्योंकि मध्य प्रदेश के खज़ाना के लिए सबसे ज्यदा राजस्व जिले में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए एक शिक्षक है !

दरअसल  उपखण्ड अधिकारी (SDM) श्री सुरेश जाधव ने शुक्रवार को शासकीय प्राथमिक विद्यालय डिग्घी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कक्षाएं संचालित मिलीं। यहां दो शिक्षक पदस्थ हैं, जिनमें से एक शिक्षिका कक्षा में पढ़ा रही थीं। दुसरे शिक्षक अनुपस्थित मिले। छात्रा-छात्राओं के सीखने का स्तर कमजोर पाया गया।

शिक्षिका ने बताया कि कक्षा 1 से 5 तक केवल एक ही शिक्षक होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। दूसरे शिक्षक सुरेन्द्र कुमार चौबे वर्ष 2022 से अन्य कार्यालय में संलग्न है, इसलिए वे यहां उपस्थित नहीं हैं।

https://urjanchaltiger.in/news/ram-haram-bjp-aap-twitter-war-vajpayee-statement/193659/

एसडीएम साहेब ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय खटखरिया का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में 65 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। यहां कुल 5 शिक्षक पदस्थ हैं, जिनमें से 4 उपस्थित पाए गए। लेकिन शिक्षक विवेक दाहिया उपस्थित रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के बाद विद्यालय से अनुपस्थित मिले।

SDM श्री सुरेश जाधव ने संबंधित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement