Urjanchal Tiger
रविवार, 22 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

शादी के लिए बिहार से 20 – 25 हजार में महिला मिल जाती है,देखिए मंत्री रेखा आर्या के पति का Viral video

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 02 Jan 2026, 09:54 AM IST | 1 min read
Bihar women's statement, Rekha Arya husband controversy,
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

देव भूमी उत्तराखंड सरकार की मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral video) हो रहा है, जिसने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है। वीडियो में उन्होंने बिहार की महिलाओं को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनकर लोग हैरान और आहत हैं।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के कुँवाली गांव का है। मंच से माइक हाथ में लेते ही गिरधारी लाल साहू ने कहा,

“शादी के लिए बिहार से 20–25 हजार में महिला मिल जाती है, चलो हमारे साथ, तुम्हारी शादी कराते हैं।”

Advertisement

यह बयान न केवल महिलाओं की गरिमा पर हमला है, बल्कि पूरे बिहार और वहां की महिलाओं का अपमान भी माना जा रहा है।

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। यूज़र्स इस बयान को महिला विरोधी, अपमानजनक और असंवेदनशील बता रहे हैं। कई लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या सत्ता के संरक्षण में ऐसे बयान देना अब सामान्य हो गया है?

भाजपा नेतृत्व पर उठे सवाल

मामला सामने आने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में यह सवाल तेज हो गया है कि
                    “भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इस पर कब संज्ञान लेगा?”

हालांकि खबर लिखे जाने तक न तो मंत्री रेखा आर्या की ओर से और न ही पार्टी नेतृत्व की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT