Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Aadhaar card : कैसे जांचें कि आपके आधार का दुरुपयोग हुआ है या नहीं

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 02 May 2024, 07:05 PM IST | 1 min read
How to check if your Aadhaar was misused
Share:
Advertisement

Aadhaar card usage history : आधार कार्ड में 12 अंकों का विशिष्‍ट नंबर होता है और यह कार्ड भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण The Unique Identification Authority of India (UIDAI) द्वारा जारी किया जाता है। बच्‍चे के स्‍कूल में एडमिशन से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक, आधार नंबर जरूरी होता है।

Aadhaar Card में एक यूजर की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारियां दर्ज होती हैं। जिसका कई बार लोग गलत इस्तेमाल भी कर लेते हैं।

इस पोस्ट में हम आपको आपके आधार कार्ड का गलत इस्तमाल हुआ है या नहीं कैसे जाने ? यह विस्तार से बताएंगे।

जानिए आपका आधार कहां-कहां पर उपयोग हुआ है?

  1. सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।
  2. फिर ‘मेरा आधार’ विकल्प पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद नया सेक्शन खुलेगा, ‘आधार प्रमाणीकरण इतिहास’ पर क्लिक करें।
  4. अब अपना आधार नंबर और कैप्चा इमेज भरें।
  5. इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा।
  6. OTP को दर्ज करें और दो विकल्पों के साथ नई विंडो आपके स्क्रीन पर खुलेगी।
  7. यह हैं विंडो प्रमाणीकरण प्रकार और डेटा रेंज।
  8. इसके बाद आपको डेटा रेंज के ऑप्शन में जाना है जिसके बाद आप 6 महीने तक का डेटा देख सकते हैं।
  9. इस डेटा की मदद से आप पता लगा सकते हैं कि आपका आधार कब और कहां इस्‍तेमाल किया गया है।

Also Read : Aadhaar Card को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने अपडेट

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886