Urjanchal Tiger
रविवार, 25 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

GST 2.0 आज से लागू, पीएम मोदी ने देशवासियों को लिखा पत्र

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 22 Sep 2025, 10:08 PM IST | 1 min read
GST 2.0 आज से लागू, पीएम मोदी ने देशवासियों को लिखा पत्र
Share:
Advertisement

GST 2.0 : आज 22 सितंबर से देश में जीएसटी 2.0 लागू हो गया है। अब तक चार टैक्स स्लैब थे, लेकिन आज से सिर्फ दो मुख्य स्लैब रहेंगे – 5% और 18%। वहीं, शराब, तंबाकू, सट्टेबाजी और ऑनलाइन गेमिंग जैसे सिन गुड्स पर 40% का विशेष टैक्स लगाया गया है।

GST 2.0 आज से देशभर में लागू। अब चार की जगह सिर्फ दो टैक्स स्लैब (5% और 18%) रहेंगे। सिन गुड्स पर 40% टैक्स। पीएम मोदी ने पत्र लिखकर स्वदेशी अपनाने की अपील की।

पीएम मोदी का देशवासियों को पत्र

पीएम नरेंद्र मोदी ने जीएसटी 2.0 लागू होने पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर लिखा कि यह सुधार हर परिवार को बचत का मौका देगा और व्यापारियों को राहत पहुँचाएगा। मोदी ने कहा, “GST बचत उत्सव के साथ त्योहारों का यह मौसम नई उमंग और जोश से भर जाएगा। रोजमर्रा की जरूरी चीजें जैसे खाना, दवाइयां, साबुन, टूथपेस्ट अब या तो टैक्स फ्री होंगी या 5% की दर से आएंगी। हेल्थ इंश्योरेंस पर भी अब जीएसटी शून्य कर दिया गया है।”

आम लोगों को राहत

नई जीएसटी दरों से घर बनाने, गाड़ी खरीदने और बाहर खाने पर खर्च कम होगा। पीएम मोदी ने कहा कि दुकानदार अब “पहले और अब” के बोर्ड लगाकर लोगों को बता रहे हैं कि चीजें कितनी सस्ती हो गई हैं।

जीएसटी की यात्रा

मोदी ने याद दिलाया कि 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद देश को कई तरह के टैक्स से मुक्ति मिली थी। अब जीएसटी 2.0 और सरल होगा और छोटे व्यापारियों व लघु उद्योगों के लिए सहूलियत बढ़ाएगा।

आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी की अपील

प्रधानमंत्री ने कहा, “2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए आत्मनिर्भरता जरूरी है। स्वदेशी को अपनाना ही आत्मनिर्भर भारत की असली ताकत है। जब भी आप भारतीय कारीगरों और श्रमिकों का सामान खरीदते हैं, तो आप कई परिवारों की मदद करते हैं।” उन्होंने दुकानदारों और व्यापारियों से अपील की कि वे स्वदेशी सामान ही बेचें।

Advertisement