No Live TV Stream Available

Please check back later.

Samsung के इस 6,000mAh की बैटरी और 256GB स्टोरेज स्मार्टफोन को खरीदने का सुनहरा मौका

UTN Hindi ।। Digital Team

Author | Updated: 25 Oct 2023, 10:58 AM IST | 1 min read
Share:

Samsung Galaxy M34 5G : Samsung ने भारतीय बाजार में अपने Samsung Galaxy M34 5G स्मार्टफोन के लिए नया स्टोरेज विकल्प पेश किया है। अब Galaxy M34 5G स्मार्टफोन 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध होगा। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy M34 5G की कीमत

Samsung Galaxy M34 5G के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,499 रुपये है। जिसे त्योहारी सीज़न के साथ इस स्मार्टफोन को 20,999 रुपये की किफायती कीमत पर पेश किया जा रहा है। इसके साथ ही ग्राहक एचडीएफसी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड लेनदेन पर 2,000 रुपये की अतिरिक्त तत्काल छूट का लाभ उठा सकते हैं।

Samsung Galaxy M34 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy M34 5G में 6.6 इंच का Full HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन 1080×2408 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन 5nm Exynos 1280 SoC प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन में 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज है। यह एंड्रॉइड 13 पर आधारित One UI 5 पर चलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और OIS सपोर्ट के साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT