सिंगरौली जिले में सड़क दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार 06 जुलाई 2026 को जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रैला स्थित कुड़िया नदी के पास कोयला परिवहन के दौरान फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। हादसा के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मुआवजा तय होगा, जांच की बात कही जाएगी लेकिन असल सवाल यह है की आखिर कब लगेगा सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम ?
Also Read
मौके पर ही महिला की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में पार्वती शाह (40 वर्ष), पति नेतलाल शाह, निवासी चौरा की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दुर्घटना कोयला परिवहन के दौरान हुई।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में हर दिन बड़ी संख्या में कोयले से लदे भारी वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उनका कहना है कि पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस !
घटना की जानकारी मिलते ही माड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालत को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास करते रहें । प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
क्या है ग्रामीणों की मांग ?
ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने कई मांगें रखीं, जिनमें शामिल हैं
- मृतका के परिजनों को उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए।
- दुर्घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
- कोयला परिवहन के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित व्यवस्था लागू की जाए।
- भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसकी लापरवाही रही, इसका खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।



