EPFO New Rules 2026 : PF निकासी के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए अब कितना पैसा निकाल सकेंगे कर्मचारी

EPFO ने नई EPF Scheme 2026 लागू कर दी है। जानिए PF निकासी के नए नियम, 25% बैलेंस नियम, किन जरूरतों के लिए पैसा निकाल सकेंगे, 8.25% ब्याज और पूरी जानकारी।

नौशाबा अंजुम

Author | Updated: 04 Jul 2026, 06:27 PM IST | 1 min read
EPFO New Rules 2026
Share:

नई दिल्ली। अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपका Employees’ Provident Fund (EPF) कटता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरुरी है। केंद्र सरकार ने EPF Scheme 2026 को अधिसूचित किया है, जिसके तहत PF से आंशिक निकासी (Partial Withdrawal) से जुड़े नियमों में बदलाव किए गए हैं। बदलाव का उद्देश्य कर्मचारियों को जरूरत के समय आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना और साथ ही उनकी रिटायरमेंट बचत को सुरक्षित रखना है।

क्या EPFO New Rules 2026 ?

नई EPF Scheme 2026 के तहत पीएफ खाते से आंशिक निकासी के नियमों को संशोधित किया गया है। अब निकासी के दौरान कर्मचारी को अपने EPF खाते में न्यूनतम राशि बनाए रखनी होगी।

इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कर्मचारी पूरी बचत समय से पहले खर्च न कर दें और भविष्य के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध रहे।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

कितना बैलेंस रखना होगा ?

EPFO New Rules 2026  के अनुसार, यदि कोई कर्मचारी आंशिक निकासी करता है, तो उसे अपने Eligible Member Balance का कम से कम 25% हिस्सा EPF खाते में बनाए रखना होगा।

उदाहरण

यदि आपके EPF खाते में पात्र राशि ₹1,00,000 है तब,

  1. खाते में रखना होगा: ₹25,000
  2. निकासी योग्य राशि: ₹75,000

PF किन जरूरतों के लिए निकाल सकते हैं ?

EPFO New Rules 2026 के अनुसार कर्मचारी निम्नलिखित परिस्थितियों में PF  से आंशिक निकासी कर सकते हैं

  1. घर खरीदने के लिए
  2. प्लॉट खरीदने के लिए
  3. मकान निर्माण
  4. होम लोन भुगतान
  5. मकान की मरम्मत या सुधार
  6. गंभीर बीमारी
  7. बच्चों की शिक्षा
  8. विवाह संबंधी खर्च

एक साल से कम नौकरी वालों को भी मिलेगा रहत 

नई व्यवस्था के अनुसार, यदि किसी कर्मचारी ने 12 महीने से कम काम किया,और नौकरी छोड़ देता है, तो वह निर्धारित शर्तों के तहत आंशिक निकासी के लिए आवेदन कर सकता है।

क्या सैलरी पर भी पड़ेगा असर?

नहीं।

नई EPF Scheme 2026 का आपकी इन-हैंड सैलरी या हर महीने कटने वाले PF पर कोई असर नहीं होगा। यह नियम केवल तब लागू होगा जब कर्मचारी EPF से एडवांस या आंशिक निकासी का आवेदन करेगा।

EPF पर कितना मिलेगा ब्याज

EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF जमा पर 8.25% वार्षिक ब्याज दर बरकरार रखी है। ब्याज सीधे कर्मचारियों के PF खाते में जमा किया जाएगा। इसके लिए अलग से आवेदन करने की कोई जरुरत नहीं।

यदि ब्याज अभी तक नहीं आया तो क्या करें?

EPFO रेगुलर सभी खातों में ब्याज जमा करता है। इसलिए यदि आपके खाते में अभी ब्याज दिखाई नहीं दे रहा है, तो घबराने की जरुरत नहीं है।

अपना PF बैलेंस कैसे चेक करें?

  1. EPFO Member Portal
  2. UMANG App
  3. EPF Passbook
  4. SMS सेवा
  5. Missed Call सेवा

कर्मचारियों को क्या मिलेगा फायदा?

EPFO New Rules 2026 से कर्मचारियों को जरूरत पड़ने पर आसानी से आर्थिक सहायता मिल सकेगी। साथ ही सरकार चाहती है कि कर्मचारी अपनी पूरी रिटायरमेंट बचत समय से पहले खर्च न करें, जिससे भविष्य की वित्तीय सुरक्षा बनी रहे।

ADVERTISEMENT