घर खरीदना हर किसी का सपना होता है, लेकिन ₹50 लाख का होम लोन लेने से पहले सिर्फ बैंक की मंजूरी ही काफी नहीं होती। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होनी चाहिए ताकि आने वाले 20 वर्षों तक EMI का बोझ आपकी जिंदगी पर भारी न पड़े।
- अगर आप लगभग ₹50 लाख का Home Loan 20 साल के लिए लेते हैं, तो ब्याज दर के अनुसार आपकी मासिक EMI करीब ₹44,000 हो सकती है।
ऐसे में खुद से ये 5 सवाल जरूर पूछें….
1. क्या आपकी आय EMI संभाल सकती है?
वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार आपकी कुल EMI आपकी Take-home Salary के 40% से अधिक नहीं होनी चाहिए।
यदि आपकी EMI लगभग ₹44,000 है, तो आपकी मासिक इन-हैंड सैलरी कम से कम ₹1.10 लाख होनी चाहिए।
2. क्या आपके पास 6 महीने का Emergency Fund है?
Home Loan लेने से पहले आपके पास कम से कम 6 महीने के खर्च और EMI के बराबर इमरजेंसी फंड होना चाहिए।
यदि अचानक नौकरी चली जाए या आय रुक जाए, तो यही फंड आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा बनेगा।
3. क्या आपके पास पर्याप्त Health Insurance है?
एक गंभीर बीमारी आपकी पूरी वित्तीय योजना बिगाड़ सकती है।
इसलिए कम से कम ₹10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस जरूर होना चाहिए ताकि अस्पताल का खर्च आपकी EMI पर असर न डाले।
4. क्या आपने पर्याप्त Term Insurance लिया है?
यदि परिवार आपकी आय पर निर्भर है, तो ₹50 लाख या उससे अधिक का टर्म इंश्योरेंस होना बेहद जरूरी है।
इससे किसी अनहोनी की स्थिति में आपके परिवार पर होम लोन का बोझ नहीं आएगा।
5. क्या Down Payment तैयार है?
₹50 लाख के घर के लिए आमतौर पर करीब ₹12 लाख की डाउन पेमेंट की जरूरत पड़ सकती है।
ध्यान रखें कि यह राशि आपकी इमरजेंसी सेविंग्स या निवेश को तोड़कर नहीं होनी चाहिए।
कब लें ₹50 लाख का होम लोन?
यदि आपने ऊपर बताए गए सभी 5 बिंदुओं पर ✔️ टिक लगा लिया है, तो आप वित्तीय रूप से होम लोन लेने के लिए काफी हद तक तैयार माने जा सकते हैं।
लेकिन यदि इनमें से केवल 2 या 3 ही पूरे होते हैं, तो कुछ समय इंतजार करना और अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत करना बेहतर विकल्प हो सकता है।





















