Urjanchal Tiger
गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

एनटीपीसी विंध्याचल में मेगा पेप टॉक, सुरक्षा को दी सर्वोच्च प्राथमिकता

Om Prakash Shah

Author | Updated: 08 Oct 2026, 02:29 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल के एमजीआर क्षेत्र में मेगा पेप टॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों एवं श्रमिकों में सुरक्षित कार्य व्यवहार के प्रति जागरूकता बढ़ाने और कार्यस्थल पर ‘सेफ्टी फर्स्ट’ संस्कृति को मजबूत करना रहा।

एनटीपीसी विंध्याचल के एमजीआर क्षेत्र में मेगा पेप टॉक का आयोजन कर कर्मचारियों और श्रमिकों को सुरक्षित कार्य व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया। कार्यकारी निदेशक किशोर कुमार होता ने सुरक्षा शपथ दिलाते हुए कहा कि सुरक्षा केवल कार्यस्थल की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जीवन का अभिन्न हिस्सा है। महाप्रबंधक एम. सुरेश ने आत्म-अनुशासन, जल्दबाजी से बचने और सुरक्षा उपकरणों के अनिवार्य उपयोग पर जोर दिया। वहीं, डॉ. कल्याण कृष्णमूर्ति ने एनटीपीसी विंध्याचल की सुरक्षा संस्कृति की सराहना करते हुए प्रत्येक कार्य से पहले सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।

कार्यक्रम में साइट सेफ्टी एवं व्यावसायिक जोखिमों को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। सुरक्षा संदेशों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। अंत में सुरक्षित कार्य पद्धतियों का बेहतर अनुपालन करने वाले 30 से अधिक श्रमिकों को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि सतर्कता और सुरक्षित व्यवहार ही कार्यस्थल की सुरक्षा एवं परिचालन उत्कृष्टता की मजबूत आधारशिला हैं।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886