Urjanchal Tiger
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

एनटीपीसी विंध्याचल में दशहरे की धूम, रामलीला के मंचन के बाद हुआ भव्य रावण दहन

Om Prakash Shah

Author | Updated: 22 Oct 2026, 09:05 AM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल के डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेडियम में दशहरा पर्व हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कर्मचारियों, उनके परिजनों और स्थानीय समुदाय की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया।

एनटीपीसी विंध्याचल के डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेडियम में दशहरा पर्व हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। आयोजन में कर्मचारियों, उनके परिजनों और स्थानीय समुदाय की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। एसएसएम के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक रामलीला और उसके बाद हुए भव्य रावण दहन ने समारोह को यादगार बना दिया। पूरे आयोजन में भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में सिंगरौली कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अंकित अस्थाना तथा एनटीपीसी विंध्याचल के कार्यकारी निदेशक किशोर कुमार होता की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिला प्रशासन की ओर से अपर जिला दंडाधिकारी प्रभा शंकर त्रिपाठी, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, एसडीएम सुरेश जाधव, तहसीलदार सविता यादव, नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार और विंध्यनगर थाना प्रभारी आराधना सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए। सीआईएसएफ के वरिष्ठ कमांडेंट मनीष राय भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों में महाप्रबंधक एम. सुरेश, देबब्रत त्रिपाठी, निर्मल कुमार सिंह, एच.पी. देवांगन, चंद्रभूषण ओझा और रूमा दे शर्मा सहित सुहासिनी संघ की वरिष्ठ सदस्याएं एवं विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य मौजूद रहे।

समारोह में एसएसएम के विद्यार्थियों ने रामलीला का प्रभावशाली मंचन कर भगवान श्रीराम के आदर्शों और धर्म की विजय का संदेश दिया। इसके बाद आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दशहरा पर्व ने बुराई पर अच्छाई की विजय के साथ सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। आयोजन को सफल बनाने में दशहरा समिति, विभिन्न विभागीय समितियों और वेवा क्लब के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एनटीपीसी विंध्याचल का यह आयोजन सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण, सामुदायिक सद्भाव और स्थानीय प्रशासन एवं आमजन के साथ बेहतर समन्वय का उदाहरण बना।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886