Urjanchal Tiger
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

एनटीपीसी विंध्याचल की हरित पहल: रेल रैक से राख परिवहन शुरू, धूल नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम

Om Prakash Shah

Author | Updated: 13 Oct 2026, 06:24 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने शाहपुर राख बांध से रेल रैक (RCR) के माध्यम से राख परिवहन शुरू कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाया है। धूल नियंत्रण और सार्वजनिक मार्गों की स्वच्छता के लिए व्हील वॉशिंग सिस्टम, वाहनों को तिरपाल से ढकने, सड़कों पर पानी के छिड़काव और नियमित सफाई की व्यवस्था की गई है।

पर्यावरण संरक्षण और राख प्रबंधन को बेहतर बनाने की दिशा में एनटीपीसी विंध्याचल ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए शाहपुर राख बांध से रेल रैक (RCR) के माध्यम से राख परिवहन शुरू किया है। इस पहल के साथ परिवहन मार्गों पर धूल नियंत्रण, सड़क सुरक्षा और स्वच्छता बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

एनटीपीसी विंध्याचल के अनुसार, राख परिवहन के दौरान धूल के फैलाव को नियंत्रित करने के लिए शाहपुर राख बांध में व्हील वॉशिंग सिस्टम स्थापित किया गया है। इससे बांध से बाहर निकलने वाले वाहनों के पहियों पर लगी राख और मिट्टी की सफाई की जा रही है। इसके अलावा राख से लदे वाहनों की नियमित जांच, तिरपाल से ढककर परिवहन, यातायात नियंत्रकों की तैनाती तथा सड़कों पर पानी के छिड़काव और नियमित सफाई की व्यवस्था की गई है। तेलगवां पुल, कोटा बस्ती चौक, ज्वालामुखी मार्ग और खड़िया बाजार स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-39 तक के परिवहन मार्गों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य राख के सुरक्षित एवं व्यवस्थित परिवहन के साथ धूल प्रदूषण को नियंत्रित करना और आम नागरिकों को होने वाली असुविधा को कम करना है।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886