सिंगरौली एनटीपीसी-विंध्याचल परियोजना में दीर्घ सेवा पूर्ण करने वाले तीन कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति पर गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित किया गया।
एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना में 30 सितंबर को दीर्घ सेवा पूर्ण करने वाले तीन कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। सेवानिवृत्त होने वालों में अभियंता एसएलपीएस (प्रचालन) राधाकांत हालदार, अभियंता एसएलपीएस (बीएमडी) राजकुमार एवं प्रचालक (फ्यूल हैंडलिंग) देवपति सिंह शामिल रहे। समारोह की शुरुआत उमंग भवन परिसर में सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ हुई। इसके बाद उमंग भवन सभागार में आयोजित समारोह में कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) किशोर कुमार होता एवं महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एम. सुरेश ने कर्मचारियों का पुष्पमाला से स्वागत किया।
Also Read
कार्यकारी निदेशक किशोर कुमार होता ने कहा कि एनटीपीसी विंध्याचल की प्रगति में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने सभी के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। इस दौरान तीनों कर्मचारियों को शाल, श्रीफल, स्मृति-चिह्न एवं दीर्घ सेवा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए एनटीपीसी के साथ बिताए समय को अविस्मरणीय बताया तथा सहकर्मियों के सहयोग एवं स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।




