सिंगरौली। एनसीएल की झिंगुरदा परियोजना में 5 से 7 अक्टूबर तक आयोजित अंतर-क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2026-27 का समापन बुधवार को हुआ। प्रतियोगिता में एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं एवं इकाइयों के पुरुष-महिला वर्ग के कुल 131 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
एनसीएल की झिंगुरदा परियोजना में आयोजित अंतर-क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2026-27 बुधवार को संपन्न हुई। 5 से 7 अक्टूबर तक चली प्रतियोगिता में एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं एवं इकाइयों से महिला-पुरुष वर्ग के 131 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। टीम चैंपियनशिप में एनसीएल मुख्यालय ने विजेता खिताब अपने नाम किया, जबकि निगाही परियोजना की टीम उपविजेता रही। पुरुष एकल में निगाही के मोहनीश सोनी प्रथम और मुख्यालय के धीरेन्द्र नाथ तिवारी द्वितीय रहे। महिला एकल में मुख्यालय की इंदुबाला ने पहला तथा साबिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। पुरुष युगल में मोहनीश सोनी और मेराज अहमद की जोड़ी विजेता रही। महिला युगल में इंदुबाला और साबिया ने बाजी मारी। वरिष्ठ पुरुष एकल वर्ग में मुख्यालय के नौशाद आलम प्रथम तथा झिंगुरदा के सरनजीत सिंह द्वितीय रहे।
Also Read
समापन समारोह में एनसीएल निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी, जेसीसी सदस्य, श्रमिक संघ प्रतिनिधि एवं कर्मचारी मौजूद रहे। मनीष कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ टीम भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। प्रतियोगिता के आयोजन में झिंगुरदा परियोजना एवं मुख्यालय के कल्याण विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




