सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) से सितंबर माह के अंत में 4 अधिकारी एवं 36 कर्मचारी सहित कुल 40 कर्मी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर एनसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) से सितंबर माह के अंत में 4 अधिकारी एवं 36 कर्मचारी सहित कुल 40 कर्मी सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में एनसीएल मुख्यालय में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
सीएमडी ने सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए एनसीएल की प्रगति में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि अनुभवी कर्मियों की विदाई कंपनी के लिए एक बड़ी क्षति है। निदेशक (मानव संसाधन) एवं निदेशक (तकनीकी) ने भी सभी के सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।
Also Read
उक्त अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए और एनसीएल एवं कोल इंडिया परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कंपनी की निरंतर प्रगति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं एवं इकाइयों में भी सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में विदाई एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किए गए।




