Urjanchal Tiger
रविवार, 22 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Singrauli News : गनियारी में पीजी कॉलेज के पास अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 01 Oct 2026, 11:53 PM IST | 1 min read
Encroachment Removal Near PG College Singrauli
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली (मध्य प्रदेश), 1 अक्टूबर 2026।। सिंगरौली जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर Gaurav Bainal के निर्देशानुसार राजस्व एवं नगरीय निकायों की संयुक्त टीम ने गनियारी क्षेत्र में निर्माणाधीन पीजी कॉलेज के समीप किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की।

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया और जांच के उपरांत अतिक्रमण को हटाकर शासकीय भूमि को मुक्त कराया। इस दौरान सभी आवश्यक वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित किया गया।

Encroachment Removal Near PG College Singrauli 1

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासकीय भूमि, सार्वजनिक उपयोग के स्थलों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास किए गए अतिक्रमणों की पहचान कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों के लिए निर्धारित भूमि पर किसी भी प्रकार का अनधिकृत कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह कार्रवाई तहसीलदार सविता यादव के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी विपिन तिवारी, उपयंत्री विष्णुपाल, पटवारी उमेश नामदेव, राजस्व निरीक्षक सुखदेव प्रसाद सहित राजस्व एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शासकीय एवं सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण न करें और विकास कार्यों एवं सार्वजनिक सुविधाओं के लिए निर्धारित स्थानों का सम्मान करें। अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT