Urjanchal Tiger
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

एक साल से खराब हैंडपंप, जिम्मेदार मौन; बच्चों के हक में युवा नेता संदीप प्रजापति ने उठाई आवाज।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 13 Oct 2026, 05:39 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के चितरंगी तहसील के ग्राम पंचायत देवरी प्रथम के सुतलमहुआ स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में पिछले एक साल से हैंडपंप खराब पड़ा है, लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जिले के चितरंगी तहसील के सुतलमहुआ स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में पेयजल व्यवस्था की बदहाली सामने आई है। विद्यालय परिसर में लगा सरकारी हैंडपंप करीब एक साल से खराब पड़ा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक इसकी मरम्मत नहीं करा सका। ऐसे में स्कूली बच्चों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बच्चों की बुनियादी जरूरत से जुड़ी इस समस्या का लंबे समय तक निराकरण नहीं होना विभागीय उदासीनता पर सवाल खड़े करता है।
मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के युवा नेता संदीप कुमार प्रजापति ने मंगलवार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने हैंडपंप की तत्काल मरम्मत, नियमित पेयजल व्यवस्था और लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। अब प्रशासन की जिम्मेदारी है कि बच्चों की इस समस्या का जल्द समाधान कराए, ताकि उन्हें पानी के लिए परेशान न होना पड़े।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886