Urjanchal Tiger
सोमवार, 23 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

DSSSB MTS Recruitment 2025 : 714 पदों पर आवेदन शुरू, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 19 Dec 2025, 09:50 PM IST | 1 min read
DSSSB MTS Recruitment 2025 : 714 पदों पर आवेदन शुरू, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

DSSSB MTS Recruitment 2025 : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 17 दिसंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 तय की गई है।

DSSSB ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के 714 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर से शुरू हो गई है। अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 है।

भर्ती का पूरा विवरण

इस भर्ती के जरिए कुल 714 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। श्रेणी के अनुसार पदों का बंटवारा इस प्रकार है—

  • अनरिजर्व (UR): 302 पद
  • ओबीसी: 212 पद
  • एससी: 70 पद
  • एसटी: 53 पद
  • ईडब्ल्यूएस: 77 पद

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का—

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना जरूरी है।
  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कैसे भरें DSSSB MTS आवेदन फॉर्म

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से आवेदन कर सकते हैं—

Advertisement

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • “Click for New Registration” पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • अब अन्य जरूरी विवरण भरें।
  • फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • यदि लागू हो, तो आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट निकाल लें।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क: 100 रुपये।
  • SC, ST, PwBD और एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।

चयन प्रक्रिया और वेतन

  • उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
  • चयनित उम्मीदवारों को 18,000 रुपये से 56,900 रुपये (पे लेवल-1) तक मासिक वेतन मिलेगा।

अधिकारिक नोटिफिकेशन – Notification

आवेदन करें – Apply Now

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT