सिंगरौली। गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर सेवा और संवेदना का संदेश देते हुए नवप्रवाह समिति में दिव्यांग बच्चों के बीच सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर नवप्रवाह समिति में दिव्यांग बच्चों के बीच सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। NSUI के दीपक दुबे एवं खलीफा पठान के नेतृत्व में बच्चों को पानी की बोतल, कॉपी और पेन वितरित किए गए। इस दौरान बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।
Also Read
आयोजकों ने कहा कि जरूरतमंद और दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही इस सेवा कार्य का वास्तविक उद्देश्य है। कार्यक्रम के माध्यम से गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के सेवा, सादगी एवं संवेदनशीलता के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।




