सिंगरौली। जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ₹6.91 करोड़ से अधिक की लागत से दो सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। सीधी लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने दोनों सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन किया।
जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन किया गया। सीधी लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने इन परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रमों में सहभागिता की। दोनों सड़कों के निर्माण पर कुल ₹6 करोड़ 91 लाख 14 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने और स्थानीय विकास को गति मिलने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, बैढ़न–बरगवां मार्ग से फुलवारी तक 4.40 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण ₹3 करोड़ 19 लाख 38 हजार रुपये की लागत से कराया जाएगा। वहीं, कन्हैया दह से सिहार (भुण्डापटरा) तक 5 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर ₹3 करोड़ 71 लाख 76 हजार रुपये व्यय किए जाएंगे। दोनों सड़कों की कुल लंबाई 9.40 किलोमीटर है। इन सड़कों के निर्माण से संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों की संपर्क व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
Also Read
बैढ़न–बरगवां मार्ग से फुलवारी तक सड़क के भूमिपूजन कार्यक्रम में देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह, वरिष्ठ नेता संतोष वर्मा, खुटार मंडल अध्यक्ष मनोज शाह, बरगवां मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह, लंघाडोल मंडल अध्यक्ष के.डी. वैश्य सहित लखपति वैश्य, संजय दुबे, शंकर वैश्य, नारायण वैश्य, कमल किशोर गुप्ता, कमलेश वैश्य एवं शिवशंकर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और ग्रामीण भी शामिल हुए।




