Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Coolie vs War 2 Box Office Day 1: पहले दिन की कमाई में रजनीकांत की फिल्म ने मारी बाजी

Shabana Parveen

Editor | Updated: 14 Aug 2025, 09:05 PM IST | 1 min read
Coolie vs War 2 Box Office Day 1
Share:
Advertisement

Coolie vs War 2 Box Office Day 1: ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ और रजनीकांत की ‘कुली’ सोशल मीडिया पर पहले से ही चर्चा में थीं। 14 अगस्त को दोनों फिल्मों के एक साथ रिलीज़ होने से फैन्स के लिए दिवाली जैसा माहौल बन गया। ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं, हालाँकि ये आंकड़े बढ़ सकते हैं क्योंकि इनमें नाइट शो के आंकड़े शामिल नहीं हैं।

सैकनिल्क के अनुसार, ‘वॉर 2’ ने अब तक भारत में सभी भाषाओं में 31.37 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, ‘कुली’ ने बाजी मार ली है और अब तक भारत में सभी भाषाओं में 46.52 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

‘कुली’ ने पहले दिन ‘वॉर 2’ को पछाड़ा

‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई के मामले में ‘वॉर 2’ को पीछे छोड़ दिया है। आंकड़ों के अनुसार, दोनों फिल्में साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली हैं।

ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, ‘कुली’ ने पहले दिन ‘वॉर 2’ से लगभग 15 करोड़ रुपये ज़्यादा कमाए हैं। “वॉर 2” ने अब तक 31.37 करोड़ रुपये और “कुली” ने 46.52 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस कलेक्शन में भारत की सभी भाषाओं में रिलीज़ हुई फ़िल्में शामिल हैं।

Advertisement