Urjanchal Tiger
सोमवार, 23 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

CM का बड़ा ऐलान, लाड़ली बहनों को मिलेगा 1500 रुपए महीना

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 04 Jul 2025, 09:00 PM IST | 1 min read
CM का बड़ा ऐलान, लाड़ली बहनों को मिलेगा 1500 रुपए महीना
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली जिले के सरई में जन सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विपक्षी दल की सरकार के समय प्रदेश में बेटे-बेटियों के लिंगानुपात में बड़ा अंतर था। लेकिन हमारी सरकार में लाड़ली बेटी जन्म से ही लखपति हो, इसकी शुरुआत मध्यप्रदेश से हुई।

18 वर्ष पूरी करने वाली बेटियों को मिलेगी एक लाख रुपए से अधिक राशि

जब बेटियाँ 18 वर्ष की उम्र पूरी करेंगी, तो उन्हें सरकार एक-एक लाख रुपए से अधिक की राशि देगी। राज्य सरकार लाड़ली बहनों और स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को और अधिक सशक्त करने के लिए कार्य कर रही है। पहले प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय मात्र 11 हजार थी, लेकिन अब हमारी सरकार के प्रयासों से यह 1 लाख 52 हजार रुपए हो गई है।

दिवाली के बाद बहनों को मिलेगा 1500 रुपए महीना

उन्होंने यह भी कहा कि लाड़ली बहनों को 1250 रूपये तो मिल ही रही है लेकिन रक्षाबंधन से पहले सभी पात्र बहनों को 250 रुपए की अतिरिक्त राशि शगुन के रूप दी जाएगी। वहीं दीपावली के बाद हम सभी लाड़ली बहनों को हर माह 1500 रुपए महीना देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बहन-बेटियों के हाथ में पैसा रहे तो घर ठीक से चलता है।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT