Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

मुख्यमंत्री ने छात्रावास सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समिति का किया गठन

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 14 Mar 2024, 04:40 PM IST | 1 min read
CM ने छात्रावास सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समिति का किया गठन
Share:
Advertisement

MP News : CM डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय में कैबिनेट बैठक हुई। इस कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि राज्य सरकार के पहले तीन माह में आर्थिक उपलब्धि हासिल हुई है, कोई भी प्रोजेक्ट बंद नहीं किया है। सरकार के पास सभी राजस्व और पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधन हैं।

हवाई जहाज का नाम पीएम श्री

उन्होंने सभी मंत्रियों से अपने-अपने विभाग की समीक्षा कर समय सीमा के अंदर काम पूरा करने के लिए कहा और यह भी कहा की सरकार के पास परियोजनाओं के लिए पर्याप्त पैसा है। धार्मिक पर्यटन को सुविधाजनक बनाने और प्रोत्साहित करने के लिए हवाई सेवाएँ शुरू की जा रही हैं। प्रारंभ में उड़ाने इंदौर के साथ उज्जैन और ओंकारेश्वर के लिए प्रदान की जाएंगी। दोनों हवाई सेवाओं का नाम प्रसिद्ध प्रधान मंत्री के नाम पर पीएम श्री रखा गया है। इससे धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ बड़े शहरों से संपर्क भी बढ़ेगा।

ये भी पढे – चुनाव आयोग को मिले 2 नए चुनाव आयुक्त, जानिए कौन हैं ज्ञानेश और संधू?

Advertisement

CM ने छात्रावास सुविधाओं के लिए समिति का किया गठन

मुख्यमंत्री ने राज्य में अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के छात्रावासों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति में जनजातीय कार्य मंत्री कुँवर विजय शाह, महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, वन एवं पर्यावरण मंत्री दिलीप अहिरवार शामिल हैं। यह समिति छात्रावासों का दौरा कर वहां की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अध्ययन करेगी और सरकार को अपने सुझाव देगी।

ताज़ा अपडेट पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886