Urjanchal Tiger
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

चितरंगी पुलिस की कार्रवाई, दुष्कर्म का 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Om Prakash Shah

Author | Updated: 17 Oct 2026, 09:22 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के चितरंगी पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में तीन माह से फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी रतन केवट निवासी खुरमुचा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

जिले के चितरंगी पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में तीन माह से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी रतन केवट (20), निवासी खुरमुचा, को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर 6 अगस्त 2026 को थाना चितरंगी में अपराध क्रमांक 387/2026 के तहत बीएनएस की धारा 64(1) एवं 64(2)(f) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। मामले में नामजद आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। इसी दौरान 15 अक्टूबर 2026 को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आने वाला है। सूचना के आधार पर चितरंगी पुलिस ने खुरमुचा गांव में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886