Urjanchal Tiger
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Blue Drum Murder : देवास में ‘नीले ड्रम मर्डर’ का खौफनाक मामला

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 03 Oct 2025, 03:52 PM IST | 1 min read
Blue Drum Murder : देवास में 'नीले ड्रम मर्डर' का खौफनाक मामला
Share:
Advertisement

Blue Drum Murder : मध्य प्रदेश के देवास जिले में नीले ड्रम मर्डर का खौफनाक केस सामने आया। युवक मनोज चौहान ने अपनी फोनो फ्रेंड लक्षिता चौधरी की हत्या कर शव को ड्रम में छुपाया।

देवास में नीले ड्रम मर्डर की तर्ज पर फोनो फ्रेंड ने युवती को पानी में डुबोकर मार डाला

मध्य प्रदेश के देवास जिले में नीले ड्रम से एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक युवक ने अपनी फोनो फ्रेंड की हत्या कर दी और शव को कमरे में छोड़कर फरार हो गया।

घटना वैशाली एवेन्यू कॉलोनी की है। मृतका का नाम लक्षिता चौधरी है। पुलिस ने बताया कि 29 सितंबर को युवती घर से कॉलेज के लिए निकली थी। लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

परिजनों को शक था कि लक्षिता का मनोज चौहान उर्फ मोनू से संपर्क था। पूछताछ में आरोपी ने पहले परिवार को गुमराह किया। लेकिन 1 अक्टूबर को उसने खुद लड़की के परिवार को मैसेज कर बताया कि उसने उसकी हत्या कर दी है।

पुलिस ने तुरंत मोनू के किराए के घर का ताला तोड़ा। कमरे के अंदर पानी से भरे नीले ड्रम के पास बेडशीट से ढंका शव मिला। युवती गरबे की ड्रेस में थी और शव खराब हालत में मिल गया।

आरोपी मोनू उसी दिन देवास सिटी कोतवाली पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस पूछताछ में मोनू ने कबूल किया कि वह लक्षिता से दोस्ती करता था। लेकिन युवती किसी और से भी संपर्क में थी। इसी बात पर गुस्से में आकर उसने लक्षिता को नीले ड्रम में डुबोकर मार डाला।

Advertisement

थाना प्रभारी श्याम चंद्र शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए इंदौर भेजा गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

मृतका के पिता किशोर चौधरी ने कहा कि सिरफिरे युवक ने उनकी बेटी को बेवजह मौत के घाट उतार दिया।