मेरठ में ट्रैफिक नियम तोड़ने को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। TI विनय कुमार शाही ने एक भाजपा कार्यकर्ता का ₹8000 का चालान काट दिया। इसके बाद भाजपा पार्षद अरुण मचल सिफारिश करने थाने पहुंच गए।
लेकिन TI ने सख्ती दिखाते हुए उनका भी ₹9000 का चालान काट दिया। यह देखकर पार्षद आगबबूला हो गए। दोनों के बीच काफी देर तक बहस होती रही।
Also Read
TI विनय शाही ने अपनी बात पर अडिग रहते हुए चालान वापस नहीं लिया। विवाद बढ़ने पर भाजपा नेता कमल दत्त ने SSP से शिकायत कर दी। SSP ने जांच के बाद TI विनय शाही को चार्ज से हटा दिया।
विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोग इस मामले पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
#मेरठ– मेरठ में TI विनय कुमार शाही ने एक भाजपा कार्यकर्ता का 8000 का चालान काट दिया, आक्रोशित भाजपा पार्षद अरूण मचल सिफारिश करने पहुंचे तो TI विनय शाही ने उनका भी 9000 रुपए का चालान काट दिया। भाजपा पार्षद आग बबूला हो गए घंटों दोनों के बीच नोंक झोंक हुई, लेकिन TI सहाब ने एक न… pic.twitter.com/FUusescgeb
— Raju Sharma journalist (@RajuSharmajour1) October 10, 2025
Advertisement





