Urjanchal Tiger
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले ने 4 युवकों को रौंदा, 2 की मौत 2 घायल

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 29 May 2024, 01:14 PM IST | 1 min read
बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले ने 4 लोगों को रौंदा, 2 की मौत 2 घायल
Share:
Advertisement

Karnailganj Road Accident : गोंडा के कर्नलगंज में भारतीय जनता पार्टी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और कैसरगंज से बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले की गाड़ी ने चार युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना में करण भूषण के काफिले में शामिल अनियंत्रित पुलिस एस्कॉर्ट वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लिया। कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र बैकुंठ डिग्री कालेज के पास हुआ। हादसा इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की तत्काल मौत हो गई। दो अन्य राहगीर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बाद काफिला आगे बढ़ता रहा

बताया जाता है कि हादसे के बाद करण भूषण सिंह मौके पर नहीं रुके और उनका काफिला आगे बढ़ गया, लेकिन पुलिस ने वैन रोक दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग खुल गए। हादसे में दो युवकों की मौत से लोग आक्रोशित हैं और स्थानीय सीएचसी का घेराव किया।

इस मामले में पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है, लेकिन इसमें बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण सिंह का नाम नहीं है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Advertisement

Advertisement

Ad किराना दुकान Online Store Demo
Doctor - Mishra Poly Clinic
MISHRA POLY CLINIC
& NURSING HOME
Baliyari Road, Behind Ram Leela Maidan
Waidhan, MP 486886
☎ CALL NOW
📞 06266601178   |   Waidhan, Madhya Pradesh