Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली मे BHEL कंपनी बनाएगी 1600MW के सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 22 Mar 2024, 05:31 PM IST | 1 min read
सिंगरौली मे BHEL कंपनी बनाएगी 1600MW के सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट
Share:
Advertisement

Bharat Heavy Electricals Limited : अंतर्राष्ट्र्रीय प्रतिस्पर्धी बोली के तहत (Under International Competitive Bidding(ICB)) के तहत, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC) से द्वारा 1,600 मेगावाट सिंगरौली स्टेज III सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट स्थापित करने का ऑर्डर मिला है। BHEL ने एक बयान में कहा कि यह संयंत्र उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के सिंगरौली में मौजूदा 2,000 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट (टीपीएस) के पास स्थापित किया जाएगा। सिंगरौली टीपीएस उत्तर प्रदेश में एनटीपीसी का पहला बिजली संयंत्र था, जिसे 1982 में स्थापित किया गया था।

जारी किए गए बयान मे BHEL

BHEL द्वारा सिंगरौली में पूर्व में स्थापित मशीनें अपने चालू होने के बाद से बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। परियोजना के लिए प्रमुख उपकरणों की आपूर्ति BHEL की हरिद्वार, त्रिची, बेंगलुरु, हैदराबाद, रानीपेट और भोपाल स्थित विनिर्माण इकाइयों द्वारा की जाएगी। BHEL अपने अत्याधुनिक तकनीकी समाधानों के साथ देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अब तक, BHEL ने देश में 68 सुपरक्रिटिकल स्टीम जनरेटर (एसजी) और 63 सुपरक्रिटिकल टरबाइन जनरेटर (टीजी) के लिए ऑर्डर हासिल किए हैं, जिनमें से 34 एसजी और 25 टीजी चालू हो चुके हैं और सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं।

देखे नोटिफ़िकेशन 

सिंगरौली मे BHEL कंपनी बनाएगी 1600MW के सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट

ये भी पढे – NCL Singrauli : एनसीएल ने 133.51 मीट्रिक टन से अधिक कोयला प्रेषण कर नये रिकार्ड के साथ इतिहास रचा

ताज़ा अपडेट पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े

Advertisement