Urjanchal Tiger
बुधवार, 4 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

बच्चों की पढ़ाई, सुरक्षा और भोजन से खिलवाड़! देवरी प्रथम के पांच स्कूलों की बदहाली पर संदीप प्रजापति

Om Prakash Shah

Author | Updated: 04 Nov 2026, 08:20 AM IST | 1 min read
Share:

सिंगरौली। जिले के चितरंगी तहसील की ग्राम पंचायत देवरी प्रथम के शासकीय विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी के युवा नेता संदीप कुमार प्रजापति ने कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपकर व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के दावों के बीच चितरंगी तहसील की ग्राम पंचायत देवरी प्रथम के पांच शासकीय विद्यालयों की बदहाल व्यवस्थाओं का मुद्दा सामने आया है। विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर आम आदमी पार्टी के युवा नेता संदीप कुमार प्रजापति ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया है। उन्होंने कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपकर स्कूलों की वास्तविक स्थिति की जांच कराने की मांग की है।

संदीप प्रजापति ने शिकायत में बताया कि क्षेत्र के पांच विद्यालयों में शौचालयों की हालत खराब है। छात्राओं के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालयों का अभाव है, वहीं कई स्कूलों में बाउंड्रीवॉल नहीं होने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। इतना ही नहीं, बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित विद्यालयों का औचक निरीक्षण कराकर व्यवस्थाओं की हकीकत सामने लाई जाए। साथ ही शौचालयों की मरम्मत, बाउंड्रीवॉल निर्माण और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Advertisement

ADVERTISEMENT