Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

बाल श्रम पर प्रशासन सख्त, शिकायत मिलते ही होगी कार्रवाई

Om Prakash Shah

Author | Updated: 06 Oct 2026, 08:12 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। बाल श्रम एवं बंधुआ मजदूरी के उन्मूलन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सतर्कता समिति एवं टास्क फोर्स की बैठक कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में हुई।

जिले मे बाल श्रम एवं बंधुआ मजदूरी के उन्मूलन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सतर्कता समिति एवं टास्क फोर्स की बैठक कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम. सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से मिलने वाली शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जरूरत पड़ने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए। औद्योगिक कंपनियों, ढाबों, होटलों, निर्माण स्थलों, ईंट-भट्टों और अन्य प्रतिष्ठानों में नियमित व औचक जांच करने को कहा गया एंव बाहर से आने वाले श्रमिकों के सत्यापन के साथ बंधुआ मजदूरी की संभावनाओं पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। बाल श्रमिक मिलने पर संबंधित नियोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने तथा रेस्क्यू किए गए बच्चों एवं श्रमिकों के पुनर्वास और उन्हें शासकीय योजनाओं से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886