Urjanchal Tiger
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

अवैध रेत भंडारण पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 272 घन मीटर रेत जब्त

Om Prakash Shah

Author | Updated: 26 Oct 2026, 08:34 AM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम हरहवा, तहसील सिंगरौली में अवैध रेत भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की।

जिले में अवैध खनिज भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए ग्राम हरहवा में करीब 272 घन मीटर रेत जब्त की है। यह कार्रवाई तहसील सिंगरौली के सर्वे नंबर 975 पर अवैध रेत भंडारण की शिकायत मिलने के बाद की गई। खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में नवनियुक्त खनि निरीक्षक पुष्पराज पटेल एवं बाबूलाल वसुनिया तथा खनिज सर्वेयर सौरभ चौरसिया की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर रेत के भंडारण की जांच की। जांच के दौरान लगभग 272 घन मीटर रेत भंडारित मिली, जिसे जब्त कर रेत नियमों के प्रावधानों के तहत रेत ठेकेदार की सुपुर्दगी में दिया गया। खनिज विभाग द्वारा ग्रामवासियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि रेत का भंडारण किसने किया था। संबंधित भंडारणकर्ता की पहचान होने के बाद खनिज नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement